MP vidhansabha: नर्सिंग कालेज घोटाले पर हंगामा, तत्कालीन मंत्री सारंग  को बर्खास्त करने पर जोर

80 प्रतिशत नर्सिंग कॉलेजों में कमियां, रजिस्ट्रार की नियुक्ति नियम विरुद्ध

मंत्री ने कहा गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की 
भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन नर्सिंग घोटाले के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस ने तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का मुद्दा उठाया। संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंत्री का बचाव किया। कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने कहा, मध्यप्रदेश नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल का गठन, संचालन अधिनियम 1972 के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। काउंसिल में लंबे समय से रजिस्ट्रार की नियुक्ति अधिनियम के विरुद्ध की जा रही है। प्रदेश के 80 प्रतिशत नर्सिंग कॉलेजों में सैकड़ों कमियां हैं।
लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि दो नर्सिंग रजिस्ट्रार को बर्खास्त किया गया है। निरीक्षण करने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस मामले में सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी। कटारे ने कहा, चिकित्सा एवं काउंसिल के पदेन अध्यक्ष ने 3000 वर्ग फीट के मकान में भोपाल में खुद का कॉलेज बनाया। ये कई वर्षों से संचालन कर रहे। ऐसे फर्जी कार्य नर्सिंग कॉलेज में फर्जी नर्सिंग स्टाफ बना दिए गए। शिक्षा माफिया को फायदा पहुंचाने नियमों का शिथिलीकरण भी किया गया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने दिया जवाब
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा का नियम है कि किसी पर आरोप लगाने से पहले अनुमति लेना चाहिए। मंत्री पर आरोप लग रहे हैं। क्या पहले इस संबंध में सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोप विलोपित किए जाएं।
पहले तत्कालीन विभागीय मंत्री को वर्तमान मंत्री पद से हटाया जाए
हेमंत कटरे ने मांग की है कि पहले तत्कालीन विभागीय मंत्री को वर्तमान मंत्री पद से हटाया जाए। जिससे जांच प्रभावित ना हो। ्रष्टस् को भी वहां पदस्थ किया जाए। जहां से वह जहां प्रभावित न कर सकें। अनसूटेबल कॉलेज के छात्रों को सरकारी खर्चे पर दूसरे कॉलेजों में एडमिशन दिया जाए। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि मंत्री जी ने कुलपति को निर्देश दिए थे कि कॉलेजों की दोबारा जांच हो और संबद्धता दी जाए। सात दिन में भोपाल के मलय कॉलेज को मान्यता दी गई। दूसरी बैठक में 21 कॉलेज और तीसरी बैठक में 17 ऐसे करीब 40 कॉलेज को नियम विरुद्ध मान्यता दी गई। मान्यता के साथ परीक्षा की अनुमति भी मिली।
विजयवर्गीय ने कटारे पर कसा तंज
कैलाश विजयवर्गीय ने हेमंत कटारे के संबोधन पर तंज कसते हुए कहा कि आज तक ऐसा ध्यानाकर्षण नहीं देखा है। सत्यनारायण की कथा चल रही है।
हेमंत कटारे ने कहा कि 284 कॉलेजों की मान्यता निरस्त करने के लिए डीएमई की ओर से कहा गया। कई बार के रिमाइंडर के बाद 19 कॉलेजों की मान्यता निरस्त की गई, लेकिन वापस बाहर कर दी गई। छात्र हित लिखा गया, लेकिन हित किसी और का था। इस टीप के आधार पर छूट दी गई और संबद्धता वापस मिलने लगी, ऐसा हुआ है 15 दिन पहले एडमिशन चलाकर छात्रों को परीक्षा में बैठा दिया। बैठक की अध्यक्षता मंत्री जी कर रहे थे।
हेमंत कटारे ने विश्वास सारंग पर सदन में बोला बड़ा हमला
हेमंत कटारे ने कहा कि नर्सिग घटाले कि जनक बीजेपी पार्टी है। सरकार ने नियम परिवर्तन कर शिक्षा माफियाओं को खुली छूट दी है। विश्वास सांरग ने 219 कॉलेज एक वर्ष में खोले। विश्वास सांरग को गिनीज ऑफ बुक में अपना नाम दर्ज करवाने का प्रयत्न करना चाहिए। हजारो करोड़ रुपये का घपला कोविड काल में किया गया। जब कोविड काल में बिस्तर की जरूरत पड़ी तो न बिस्तर थे न हॉस्पिटल थे।
हेमंत कटारे विश्वास सारंग पर सदन में बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब छात्र अपने भविष्य की गुहार लगा रहे थे, तब जिमेदार स्कॉपियो में ऊपर स्टंट मार रहे थे। इसी को लेकर विपक्ष ने सदन की कार्यवाही लाइव करने की मांग रखी है। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विश्वास सांरग की स्टंट की तस्वीर सदन में लेने की आपत्ति ली है। हेमंत कटारे ने इसे यातायात के नियमों के खिलाफ बताया है। कांग्रेस विधायक और सदन में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने नर्सिंग कॉलेज का मुद्दे पर ध्यानाकर्षण लगाया। कटारे ने कहा कि नर्सिंग काउंसिलिंग के गठन और कॉलेज को फर्जी तरीके से मान्यता जारी की गई।  दिखावे के लिए औपचारिक कार्रवाई की गई है। 3 सत्र से नर्सिंग छात्र का भविष्य अंधकार में है।  विभागीय मंत्री ने अपात्र कॉलेजों को मान्यता दी है।
जयवर्धन सिंह ने पूछा- मंत्री पर क्या कार्रवाई की जाएगी
राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा- सीबीआई का जांच अधिकारी भी भ्रष्ट निकला। 15 दिसंबर 2022 को ऐसे कॉलेजों को मान्यता देने का पत्र जारी किया गया, जो अमान्य घोषित थे। भोपाल के मलय कॉलेज ऑफ नर्सिंग को मंत्री के पत्र के सात दिन बाद 22 दिसंबर 2022 को मान्यता दे दी जाती है। इसका मालिक जेल में है। इसके बाद दो और बैठकों में 17 और 21 कॉलेजों को मान्यता दी गई। ये भी अमान्य थे। ऐसे में शिक्षा मंत्री से आग्रह है कि वह इसकी जानकारी अपने वक्तव्य में जरूर दें कि पूर्व मंत्री पर क्या कार्रवाई की जाएगी?
तीन नए कानून पर सीएम ने कहा
प्रश्न काल समाप्त होने के बाद तीन नए कानून पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है अंग्रेजों के जमाने में बनाए गए कानून बदले हैं। यह कानून की आत्मा लोगों को दिए गए संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करती है। भारत में दंड की नहीं न्याय की परंपरा है, इन कानून का उद्देश्य दंड देना नहीं न्याय दिलाना है।
लाडली बहना योजना पर सरकार ने दिया जवाब
विधायक कमलेश्वर डोडियार के सवाल पर सरकार ने लाडली बहना योजना में अपात्र हितग्राहियों की जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करने पर 27 हजार 657 महिलाओं को योजना से हटाया मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्तिकरण करने और आर्थिक स्वावलंबन के लिए सरकार ने शुरू की थी योजना।

Exit mobile version