भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रात को अचानक दिल्ली जा रहे हैं। चर्चा है कि हाई कमान के बुलावे पर यादव दिल्ली जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव अभी अपने छिंदवाड़ा दौरे पर हैं शाम 6:30 बजे छिंदवाड़ा से भोपाल के लिए रवाना होंगे कुछ देर वहां सीएम हाउस में रुकेंगे 9:30 बजे विशेष विमान भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे रात 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली पहुंचेंगे।
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में आला कमान से संभावित फेरबदल को लेकर चर्चा हो सकती है। नर्सिंग घोटाले को लेकर भी चर्चा की बात कही जा रही है। अभी कांग्रेस से और राम निवास रावत को मंत्रिमंडल में तो शामिल कर लिया गया, लेकिन उन्हें अभी तक विभाग आवंटित नहीं किया गया है।
