MP: पटवारी ने सिंघार का लिया साक्षात्कार… आपकी और हमारी पट नहीं रही, उमंग बोले-अफवाह फैला रहे

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का एक वीडियो सामने आया है। चलती कार में शूट कराए गए इस वीडियो में जीतू पटवारी उमंग सिंघार से सवाल (इंटरव्यू) कर रहे हैं और उमंग बड़े इत्मीनान से जवाब दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आलीराजपुर-जोबट मार्ग पर कुछ दिन पहले इस वीडियो को शूट कराया गया है। बताया जा रहा है कि उमंग सिंघार और पटवारी के बीच इस इंटरव्यू (बातचीत) की यह पहली किस्त है। इस तरह की बातचीत के अभी दो-तीन वीडियो और आ सकते हैं।

3 मिनट 55 सेकंड के वीडियो में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से कई सवाल-जवाब किए हैं…

पटवारी- ऐसी बातें आतीं हैं कि आपके और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीच या पार्टी में ग्रुपिज्म है, इस पर आपका क्या कहना है?

उमंग- जिस प्रकार से हम लोग यूथ को प्रदेश में आगे बढ़ा रहे हैं तो भाजपा अफवाहें फैलाती है। उनको लग रहा है कि नया यूथ जाग रहा है, आगे आ रहा है। कांग्रेस मजबूत हो रही है। ये भ्रांतियां भाजपा फैलाती है। हम दोनों भाई हैं, कॉलेज स्कूल के समय से साथ में राजनीति कर रहे हैं। मैं इन बातों में विश्वास नहीं करता हूं।

पटवारी- कई लोगों ने पार्टी छोड़ दी, इसको लेकर आपके क्या विचार हैं?

उमंग- कुछ लोग को अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं हैं। जैसे पचौरी जी 75 साल में छोड़ गए। रामनिवास जी पर इतने कर्जे हो गए, तो कर्जे पूरने (भरने) के लिए पार्टी छोड़ रहे हैं। सबकी व्यक्तिगत आस्थाएं हो गई हैं। पार्टी से आस्था रखने के बजाए अपनी व्यक्तिगत आस्था रखने लगे हैं। ये बड़े दुख की बात है। पार्टी का जो जमीनी कार्यकर्ता है उसे देखकर हमें चलना चाहिए। तभी पार्टी मजबूत रहती है।

युवाओं को एक लाख रुपए इंटर्नशिप के लिए देने की स्कीम मील का पत्थर साबित होगी। जोबट, झाबुआ के आदिवासी गुजरात में मजदूरी करने जाते हैं। यदि यहीं 400 रुपए मजदूरी मिलेगी तो यहां का आदिवासी परिवार छोड़कर मजदूरी करने बाहर नहीं जाएगा। आज की तारीख में हम बराबर 10 से 15 सीटों पर बराबरी की टक्कर में हैं। कांग्रेस अच्छी सम्मानजनक स्थिति में रहेगी।

इस पर भाजपा नेता ने किया पोस्ट

कांग्रेस के नेताओं के इस वीडियो को भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने X पर पोस्ट किया है। पंकज ने अपनी पोस्ट में लिखा – राहुल गांधी तो अभी परिपक्वता से दूर हैं। लगता है कि एमपी कांग्रेस के इन दो नेताओं का भी बचपन अभी शेष है। सुनिए तो सिद्ध भी होगा कि कैसी मानसिकता है जीतू पटवारी की….।

Exit mobile version