MP: जीतू पटवारी का निशाना – ‘100 फीसदी सच है कि दिल्ली डरी हुई है…’

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान अपने गृह जिले में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. कार्तिकेय सिंह चौहान का सीहोर के भेरूंदा के कार्यकर्ता आभार सम्मेलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “शिवराज के युवराज कह रहे हैं कि दिल्ली डर रही है. यह 100% सच है.”

जीतू पटवारी ने आगे लिखा कि देश भी डरे हुए तानाशाह को गौर से देख रहा है. डर पार्टी के अंदर असहमति की आवाज का, डर बड़े नेताओं की बगावत का, डर गठबंधन के प्रबंधन का, डर समर्थन की सरकार के गिरने का, डर टिकी हुई कुर्सी के हिलते हुए पांवों का. टीम बीजेपी यह मत सोचिए कि शिवराज की विरासत में कोई बच्चा है. लेकिन, यह जरूर देखिए कि यह डर अच्छा है।

Exit mobile version