MP: भाजपा के पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा  फिर मुखर, कहा- बाहरी लोग दलाल-एजेंट के रूप में सत्ता में घुसते हैं, दूर करने का दायित्व मुख्यमंत्री का

भोपाल।  पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने डॉ. मोहन यादव की सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। वे प्रदेश के कई अफसरों की पोस्टिंग और कार्यशैली से नाराज हैं। शुक्रवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, मप्र शासन में ऐसे जो लोग हैं जो स्वार्थ के कारण अपनी मनचाही जगह बैठे हैं। अपने घर भर रहे हैं। लोगों को तंग कर रहे हैं। खास बात ये है कि शर्मा जिस कार्यक्रम के बाद ये बात कही उसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी आए थे।
उन्होंने कहा कि मप्र शासन में ऐसे जो लोग हैं जो स्वार्थ के कारण अपनी मनचाही जगह बैठे हैं। अपने घर भर रहे हैं। लोगों को तंग कर रहे हैं। सामान्य जन की सेवा करने के बजाय उनसे सेवा ले रहे हैं। ऐसे सब लोगों को ठीक से परख कर उस अशुद्ध तत्व को बाहर करने की आवश्यकता है। इसके लिए मैंने सांकेतिक निवेदन उनसे किया है।
उन्होंने कहा, कई बाहरी लोग भी दलाल के रूप में, एजेंट के रूप में सत्ता में घुसते हैं। सत्ता और जनता के बीच में बिचौलिए बन जाते हैं। उन बिचौलियों को भी दूर करने की आवश्यकता है। वो भी गंदगी है। पिछले कई वर्षों से राजनीति के माध्यम से मप्र में ऐसे तत्व बहुत सक्रिय हुए हैं। पनाह मिली हैं, उनको। मौका मिला है, अवसर मिला है। और उस अवसर का लाभ अपने निजी निहित स्वार्थ के कारण करते हैं। उससे विकास भी अवरुद्ध होता है, जनता भी परेशान होती है। उपभोक्ता भी परेशान होते हैं। इसलिए सहज सेवा सबको प्राप्त हो सके, इसके प्रयास करना चाहिए। इसमें जहां भी अड़ंगे हो, उसको दूर करने का दायित्व मुख्यमंत्री, जो प्रदेश के मुखिया हैं, उनका है। इसलिए उनसे निवेदन , प्रार्थना की है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles