MP: खाद्य मंत्री राजपूत बोले-पटवारी के लिए संकट खड़ा कर गए कमलनाथ

भोपाल। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बने करीब सात महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसके बावजूद वे प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन नहीं कर पाए हैं। इसे लेकर मप्र के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने तंज कसा है। भोपाल में मंत्री राजपूत ने कहा- जीतू पटवारी कार्यकारिणी इस कारण नहीं बन पा रहे हैं क्योंकि उनके लिए बहुत बड़ा संकट पुराने अध्यक्ष खड़ा कर गए हैं। जीतू पटवारी स्वयं कार्यकारिणी में रहे हैं, उस समय 15-20 महामंत्री होते थे। अब वर्तमान में कांग्रेस पार्टी में हजारों महामंत्री हैं।
मंत्री राजपूत ने कहा- एमपी कांग्रेस की कार्यकारिणी में 4000 उपाध्यक्ष और 5000 सेक्रेटरी हैं। ऐसी स्थिति में हजारों तो पदाधिकारी हैं। जीतू पटवारी अगर एक को नहीं बनाएंगे तो सौ लोग नाराज हो जाएंगे। यह संकट शायद उनके दिमाग में चल रहा है, इसलिए कार्यकारिणी नहीं बन पा रही है।
राजपूत ने कहा- गली-गली, चौराहे-चौराहे पर कांग्रेस के महामंत्री हैं। अब अधिकारियों को कार्ड देने में कांग्रेस के महामंत्री, उपाध्यक्षों को शर्म आती है। हमारे सागर में ही 100 उपाध्यक्ष हैं। हम पूछते हैं आप क्या हो? तो वे बताते हैं कि हम महामंत्री हैं, हम कहते हैं कि आपने बताया क्यों नहीं? वे कहते हैं हमें शर्म आती है। अब जीतू पटवारी के सामने यह संकट है कि किसका नाम काटें और किसका जोड़ें, यह संकट उनको हो रहा है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles