MP: दिग्विजय सिंह ने स्वीकारा, लाड़ली बहना योजना में कांग्रेस से हुई गलती

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लाड़ली बहना योजना में कांग्रेस से हुई गलती को स्वीकारा है। उन्होंने मध्य प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में इसे बीजेपी की जीत की वजह माना है।
विधानसभा चुनाव 2023 और इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की हार के बाद लगातार विश्लेषणों और बैठकों का दौर चल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों ने तो विधानसभा में बीजेपी की जीत की सबसे बड़ी वजह लाड़ली बहना योजना को ही बताया था। अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी यह बात स्वीकार ली है। उन्होंने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में हमसे गलती हुई। दिग्विजय सिंह  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात को स्वीकारा कि हमसे गलती हुई कि हमने लाड़ली बहना योजना को पहले एनाउंस कर दिया, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हमने लागू कर दिया और महिलाओं को पैसे देने लगे। उसकी कॉपी करके बीजेपी ने यहां पर योजना शुरू कर दी और आज उनको इसका लाभ मिला।
दरअसल उन्होंने बीजेपी पर उनकी योजना कॉपी करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी माना की पार्टी को इसका लाभ मिला। इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बिजली का बिल बढ़ाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा- बिल ही इतना बढ़ गया कि जितना पैसा वो खाते में डाल रहे हैं, उससे ज्यादा निकाला जा रहा है।
कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की योजनाएं
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने अगस्त 2023 से गृह लक्ष्मी योजना शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत परिवार की मुखिया महिलाओं को 2 हजार रुपए की मासिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत कर्नाटक के गरीब परिवारों की 1.1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने महिलाओं को 1500 रुपए की धनराशि मिलती है। हालांकि इस योजना की शुरुआत 2024 में हुई है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles