MP: चंबल पर कांग्रेस का फोकस, राहुल-प्रियंका करेंगे प्रचार


भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के 2 चरणों में 12 सीटों पर मतदान हो चुका है। इन दोनों चरणों में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के सिर्फ 2 ही दौरे हुए हैं। अब तीसरे चरण में कांग्रेस का फोकस ग्वालियर-चंबल अंचल पर है। तीसरे फेज की वोटिंग 7 मई को है। इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रचार करने चंबल आएंगे।
30 अप्रैल को राहुल गांधी भिंड के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद 2 मई को प्रियंका गांधी मुरैना में रोड शो करेंगी। राहुल-प्रियंका के दौरे से पहले कांग्रेस एकजुटता दिखाने की कोशिश में जुट गई है।
ग्वालियर-चंबल पर फोकस
ग्वालियर-चंबल में 4 लोकसभा सीटें भिंड, मुरैना, ग्वालियर और गुना आती हैं। गुना में 1999 से 2014 तक लगातार कांग्रेस चुनाव जीतती रही है। 2019 में बीजेपी के केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया था। इसके बाद सिंधिया ने 2020 में बीजेपी जॉइन कर ली थी। इस बार बीजेपी ने केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया को उतारा है।
कांग्रेस ने उनके सामने पूर्व विधायक राव देशराज सिंह यादव के बेटे राव यादवेंद्र यादव को उतारा है। गुना में कांग्रेस को केपी के टिकट कटने पर यादव वोटर का साथ मिलने की उम्मीद नजर आती है। ऐसे में एमपी कांग्रेस यहां ताकत लगा रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles