MP: मुख्यमंत्री यादव ने किया दावा- मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप करेंगे


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धीरे-धीरे चुनाव चरम पर पहुँच रहा है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि लगातार भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव में दिनों दिन उत्साह उमंग के साथ लगती आ रही है। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है और जनता ने हम पर भरोसा जताया है। हम अपने पूरे प्रदेश को एक तरह से क्लीन स्वीप की तरफ ले जा रहे हैं।
आज सुबह जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा-जैसे पहले चरण के चुनाव के साथ, अब दूसरे चरण दूसरे चरण के चुनाव के नजदीक हम पहुँच रहे हैं। इसी में तीसरे और चौथे चरण के नामांकन का आखिरी दौर चालू हुआ है। आज  शाजापुर और उज्जैन नामांकन फार्म भरवाने जा रहा हूं। मेरी अपनी ओर से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए जिस उमंग और उत्साह के साथ जनता का प्रतिसाद मिल रहा है। इस उमंग उत्साह को बनाए रखिए और आखरी मतदान जब तक आखरी वोट नहीं डले, तब तक शांति से नहीं बैठेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा- आपके और हम सबके साथ निश्चित रूप से माननीय मोदी जी का जो वर्तमान का समय चल रहा है वो उत्साह और उमंग बढ़ाने वाला है। खासकर इस नाते से भी कि जो हमने संकल्प लिया कि सभी 29 सीटे जीतेंगे। छिंदवाड़ा जो, हमारे लिए दो चुनाव से एक तरह से माइनस की सीट थी। मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि छिंदवाड़ा भी हम जीत चुके हैं, केवल रिजल्ट आना बाकी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles