MP: सतना में भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं, एमएलए नागेंद्र सिंह को मनाने पहुंचे वीडी !

सतना। पता चला है कि नागौद विधायक नागेंद्र सिंह जूदेव को मनाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा नागौद पहुंचे हैं। वहां विधायक निवास पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नागेंद्र सिंह के बीच बातचीत चल रही है। पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने पर  विधायक नागेंद्र सिंह नाराज चल रहे हैं और इसलिए वे चुनाव में भी सक्रिय नहीं हैं।

असल में सतना सांसद गणेश सिंह पहले तो विधानसभा चुनाव हार चुके हैं, अब लोकसभा का चुनाव बीजेपी की टिकट पर लड़ रहे हैं। अपनी जीत के लिए उन्होंने हाल ही में कई कांग्रेसी नेताओं को भी पार्टी में शामिल करवा लिया, पर सतना के समीकरण अभी भी अनुकूल नही दिख रहे हैं। बसपा से उम्मीदवार नारायण त्रिपाठी ने भी मुश्किल खड़ी कर दी ही। यही।कारण है कि वीडी शर्मा को नागोद एमएलए को मनाने जाना पड़ा।

Exit mobile version