MP: भोपाल के BJP प्रत्याशी आलोक शर्मा की संपत्ति 6 महीने में 2 करोड़ बढ़ी: 8.47 करोड़ की संपत्ति; 63 लाख की ज्वेलरी

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की संपत्ति 6 महीने में 2 करोड़ बढ़ गई है। शर्मा ने चुनाव आयोग के सामने यह जानकारी दी है। उन्होंने 8.47 करोड़ संपत्ति बताई है। इससे पहले, विधानसभा चुनाव में उन्होंने 6.44 करोड़ संपत्ति की जानकारी दी थी।

img 20240418 1458041417878003755377993
नामांकन भरते हुए

शर्मा ने आज अपना नामांकन जमा किया। इसमें पति-पत्नी दोनों की संपत्ति की जानकारी दी गई है। उनकी चल संपत्ति 2.30 करोड़ है। वहीं, अचल संपत्ति में रसूलिया पठार, परवलिया सड़क, धामनिया, खजूरी सड़क में 7.76 एकड़ जमीन, लाउखेड़ी में 2 प्लाट, गुफा मंदिर के पास मकान शामिल हैं। इसकी कुल कीमत 6.17 करोड़ रुपए बताई गई है। चार आपराधिक केस की जानकारी भी दी गई है। वहीं, कार-जेसीबी और बंदूक भी उनके पास है।

विधानसभा चुनाव में बताई थी इतनी संपत्ति

विधानसभा चुनाव में आलोक शर्मा भोपाल उत्तर से बीजेपी प्रत्याशी थे। तब भी नॉमिनेशन के साथ उन्होंने संपत्ति का ब्यौरा दिया था। इसमें 1.90 करोड़ की चल और 4.54 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति बताई थी। तब बैंक में 38.53 लाख और पत्नी के अकाउंट में 22.72 लाख रुपए जमा थे। वर्तमान में उनके अकाउंट में 73.74 लाख रुपए और पत्नी के अकाउंट में 16.86 लाख रुपए जमा है। उन्होंने कृषि भूमि की जानकारी भी दी है।

पत्नी-बेटों के पास भी जेवर शर्मा और उनकी पत्नी-बेटों के पास भी ज्वेलरी है। शर्मा के पास 150 ग्राम, पत्नी श्रद्धा शर्मा के पास 550 ग्राम, बेटे अर्पित के पास 50 ग्राम और अर्चित शर्मा के पास 40 ग्राम सोना है। पत्नी के पास साढ़े पांच किलो चांदी भी है। इस तरह परिवार के पास कुल 63 लाख 20 हजार रुपए की ज्वेलरी है।

img 20240418 2208028552052410553024413
MP: भोपाल के BJP प्रत्याशी आलोक शर्मा की संपत्ति 6 महीने में 2 करोड़ बढ़ी: 8.47 करोड़ की संपत्ति; 63 लाख की ज्वेलरी 4

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles