Bengal में भाजपा की जीत पर रो पड़े मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कहा-मुझ पर 38 केस किए

इंदौर।पांच राज्यों में हुए चुनावों के रुझान सोमवार सुबह से सामने आना शुरु हो गए हैं। हालांकि, देश में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल चुनाव की हो रही है। बंगाल के रूझानों में बीजेपी जीत के करीब दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश के सभी बड़े भाजपा नेताओं ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी लेकिन इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) भावुक हो गए। वह मीडिया से बातचीत के दौरान फफक पड़े और कहा कि- ममता बनर्जी ने मुझपर 38 केस करवाए थे।

पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम रुझानों में भाजपा के बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद कैलाश विजयवर्गीय भावुक होकर कैमरे के सामने रो पड़े। अपने आंसू पोछते हुए मंत्री ने कहा कि मेरे ऊपर बलात्कार और बच्चा बेचने तक का केस लगाया गया था जिसके चलते मैं पिछले 6 सालों मानसिक पीड़ा से गुजरा। मंत्री ने आगे बताया कि आगे कहा कि मेरे ये आंसू प्रसन्नता के है ना की दुख के। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि ममता बनेर्जी की सरकार में भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी प्रताड़ित किया गया। मेरे अलावा संघ के प्रचारकों पर भी बलात्कार के मामले लगाए गए।

ममता जी ने जेल में डालने की कर ली थी व्यवस्था- विजयवर्गीय
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं न्यायपालिका का धन्यवाद करना चाहता हूं। ममता बनेर्जी ने हमको जेल में डालने की पूरी व्यवस्था कर ली थी लेकिन देश की न्यायपालिका की निष्पक्षता से मुझे न्याय मिला और मैं आज आप सबके सामने हूं। उन्होंने बताया कि ममता सरकार ने उनके खिलाफ 38 केस दर्ज किए थे जिसमे बलात्कार और बच्चों को विदेश में बेचने जैसे गैर जमानती भी शामिल हैं।

टीएमसी, अफसर और गुंडों का नेक्सस चलाता था सरकार- मंत्री
कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में एक नेक्सस राज करता है। इस नेक्सस में तृणमूल कांग्रेस, कुछ अफसर और गुंडे शामिल है। उन्होने आगे कहा ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में आप पर कभी भी बम फेंकें जा सकते है या गोली चल सकती है। मंत्री ने आएगी बड़ा दावा करते हुए कहा कि ममता सरकार ने बंगाल में सेना को घेरा और उनपर केस भी लगाए। उन्होंने सीबीआई अधिकारी और इनकम टैक्स के अधिकारियों पर भी केस लगाए।

Exit mobile version