Mahakal: केंद्रीय मंत्री सिंधिया के बेटे आर्यमन ने महाकाल से मांगा पिता की जीत का आशीर्वाद

उज्जैन । इस धार्मिक नगरी से सिंधिया परिवार का पुराना नाता रहा है। इसी कारण महाकाल मंदिर के विकास पर विशेष फोकस रहता है। महाकाल मंदिर में हुई आगजनी की घटना दुखद है। घटना में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। यह बात बाबा महाकाल के दर्शन के बाद युवराज आर्यमन सिंधिया ने कही।

बाबा महाकाल से आपने क्या आशीर्वाद मांगा? इस सवा के जवाब में आर्यमन ने कहा, मेरे पिता एक बड़े मार्जिन से लोकसभा का चुनाव जीतें और जनता की आशाओं पर खरा उतरें, बस यही कामना की।

नागरिक उड्डयन मंत्री और गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र आर्यमन दोपहर को दिल्ली से उज्जैन पहुंचे थे और सीधे महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी हाल से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की और नंदी गृह में नंदी जी के कानों मे अपने मन की बात भी कही।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles