भोपाल। भोपाल में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले उम्मीदवार सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे- इंस्टाग्राम और फेसबुक पर खूब एक्टिव रहे। वहीं, एसएमएस, ऑडियो और वीडियो को भी उन्होंने प्रचार का जरिया बनाया। भाजपा के आलोक शर्मा और कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव ने तो इसके लिए कुल 8.38 लाख रुपए खर्च कर दिए। हालांकि, खर्चे में नंबर-1 पर अरुण रहे, जिन्होंने आलोक के मुकाबले 10 गुना ज्यादा खर्च कर दिया।
7 मई को वोटिंग से निपटने के लिए अब भोपाल के कैंडिडेट्स की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिविटी पता लगाई गई है। इसकी एक रिपोर्ट भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी गई है। रिपोर्ट की माने तो इस लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया को भी प्रचार का बड़ा तरीका बनाया। ग्राउंड लेवल पर मतदाताओं से वोट देने की गुहार लगाई गई तो सोशल मीडिया के सबसे बड़े प्लेटफार्म से भी प्रचार किया। ताकि, उनके पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान किया जा सके।
अरुण ने 7.45 लाख, आलोक ने 83 हजार रुपए खर्च किए
फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव ने सबसे ज्यादा 3.38 लाख रुपए खर्च किए। दोनों ही सोशल मीडिया साइडस पर डेढ़ सौ से ज्यादा वीडियो बूस्ट कराने के बदले यह राशि चुकाई गई। वहीं, मोबाइल पर ऑडियो-वीडियो से संदेश भेजने और स्रूस् के जरिए भी वोट मांगें गए। इसमें साढ़े 8 हजार रुपए का खर्च किया। अन्य एड के जरिए अरुण ने कुल 7.45 लाख रुपए खर्च किए। बीजेपी के आलोक शर्मा दूसरे नंबर पर रहे। जिनका खर्च 83 हजार रुपए आया, जो अरुण श्रीवास्तव के खर्च के मुकाबले 10 प्रतिशत ही है।
चुनावी खर्च में जुड़ेगी राशि
ये पेमेंट भी चुनावी खर्च में जोड़ा गया है। इसके लिए कलेक्टर सिंह ने सोमवार को व्यय के नोडल अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। दूसरी ओर, अन्य कैंडिडेट्स ने वीडियो तो सोशल मीडिया पर अपलोड किए, लेकिन इसमें खर्च नहीं किया।
मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक एक्टिव रहे
भोपाल लोकसभा सीट पर कुल 22 कैंडिडेट्स मैदान में रहे। उन्होंने इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर अपने चुनावी वीडियो खूब वायरल किए, लेकिन क्चछ्वक्क और कांग्रेस कैंडिडेट्स ने अपने वीडियो बूस्ट भी कराए। जिसके बदले उन्होंने कीमत भी चुकाई। ताकि, वे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। समझा जा सकता है कि उम्मीदवार मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक एक्टिव रहे।
उम्मीदवारों के सोशल मीडिया अकाउंट पर एमसीएमसी कमेटी ने नजर रखी। खासकर बीजेपी और कांग्रेस कैंडिडेट्स के फेसबुक और इंस्ट्राग्राम अकाउंट देखे गए। जिसमें कोई रील बूस्ट कराने का पेमेंट भी खर्च में जोड़ा गया।
इस बार लोकसभा चुनाव में एक उम्मीदवार कुल 95 लाख रुपए खर्च कर सकता था। प्रत्याशियों के चुनाव खर्चों में प्रचार और उससे जुड़े सभी तरह के व्यय शामिल रहते हैं। इसमें उनके द्वारा और उनके समर्थकों द्वारा प्रचार के लिए गाडिय़ों से लेकर टेंट, खाना-पीना, नाश्ता, पंखे, फूल, गुलदस्ते समेत सभी तरह के सामान और प्रचार के माध्यम खर्च में जोड़े जाते हैं। यहां तक कि किसी प्रायोजित कार्यक्रम में शामिल होने से उसका खर्च उनके खाते में जुड़ जाता है। आम लोग भी प्रत्याशियों के खर्च को लेकर शिकायत या सूचना सी-विजिल और अन्य माध्यम से चुनाव आयोग को दे सकते हैं।
कुल खर्च का हिसाब: अरुण का खर्च आलोक से आधा
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने चुनाव में सबसे ज्यादा 53 लाख रुपए खर्च किए। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो का खर्च भी शामिल है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव हैं। उन्होंने कुल 22.73 लाख रुपए खर्च किए हैं। हालांकि, 13 कैंडिडेट्स ऐसे भी रहे, जिनका कुल चुनावी खर्च 1त्न भी नहीं है। वे पूरे चुनाव 95 लाख रुपए तक खर्च कर सकते थे। एक निर्दलीय कैंडिडेट राजेश कीर ने एक रुपया भी नहीं खर्च किया है।
भोपाल लोकसभा सीट से 22 उम्मीदवार मैदान में रहे। 7 मई को वोटिंग हुई और 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से पहले उम्मीदवारों ने चुनावी खर्च की जानकारी भी जिला प्रशासन को दी। सबसे ज्यादा खर्च करने में बीजेपी के शर्मा आगे रहे।
खर्च के मामले में आलोक शर्मा अन्य कैंडिडेट्स से शुरुआत से ही नंबर-1 पर है। पीएम मोदी ने 25 अप्रैल को भोपाल में रोड शो किया था। वहीं, ष्टरू डॉ. मोहन यादव के रोड शो और सभाएं भी हुई हैं। इनका खर्च भी जोड़ा गया है। दूसरी ओर, कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव के पक्ष में भोपाल में एक भी बड़े नेता की सभा नहीं हुई। इस वजह से आलोक के मुकाबले उनका खर्च आधा भी नहीं रहा।
खर्च के मामले में पूर्व स्पेशल डीजी गुप्त तीसरे नंबर पर
खर्च के मामले में पूर्व स्पेशल डीजी मैथिलीशरण गुप्त तीसरे नंबर पर हैं। वे निर्दलीय उम्मीदवार हैं और अब तक 3 लाख 6 हजार रुपए से ज्यादा खर्च कर चुके हैं। गुप्त सभी 22 उम्मीदवारों में से सबसे अमीर है। उनके पास 18 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। अरुण 14 करोड़ और आलोक साढ़े 8 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।
निर्दलीय राय ने 2.24 लाख रुपए खर्च किए
एक अन्य निर्दलीय अंकित राय ने भी 2.24 लाख रुपए खर्च किए हैं। छत्रपति शिवाजी भारतीय गरीब पार्टी से कैंडिडेट अजय पाठक ने 1.32 लाख रुपए, निर्दलीय भारती यादव ने 1.28 लाख रुपए, बसपा के भानुप्रताप सिंह ने 1.24 लाख रुपए और सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के मुदित चौरसिया ने 1.07 लाख रुपए पूरे चुनाव में खर्च किए।
शपथ में सबसे कम राशि बताई, खर्च ज्यादा
शपथ पत्र में कैंडिडेट रामप्रसाद पटेल के पास बैंक में सिर्फ 194 रुपए और मुद्रित भटनागर के पास 500 रुपए ही कैश थे। हालांकि, दोनों ने ज्यादा राशि खर्च की। पटेल ने कुल 20 हजार 750 रुपए और मुदित ने 53 हजार 20 रुपए खर्च किए हैं।
Loksabha Election: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहे भोपाल के उम्मीदवार, भाजपा – कांग्रेस ने खर्चे 8.38 लाख
