Congress: लोकसभा में गौरव गोगोई को बनाया गया कांग्रेस का उपनेता

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता नियुक्त किया गया। वहीं, आठ बार के सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया। सांसद मनिकम टैगोर और डॉ. एमडी जावेद को सचेतक नियुक्त किया गया। कांग्रेस महासचिव केसीवेणुगोपाल ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

कांग्रेस महासचिव ने बताया कि उन्होंने इस बाबत एक पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए उपनेता, मुख्य सचेतक और दो सचेतकों की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है।

इससे पहले, पार्टी ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया था। जिन्हें बाद में इस पद पर नियुक्त किया गया। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देशन में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य दल लोकसभा में लोगों के मुद्दों को पूरी उर्जा के साथ उठाएंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles