MP: nursing घोटाले को लेकर उच्चतम न्यायालय तक जाएगी कांग्रेस; 4 दिन में सारंग का एक और घोटाला उजागर करूंगा: उमंग सिंघार

भोपाल। नर्सिंग घोटाले का मुद्दा अब जोर पकड़ता जा रहा है। आज कांग्रेस अशोक गार्डन थाने में एफआईआर करने गांव। वहां एक नया मुद्दा मिल गया। थाने में बीजेपी सुंदरकांड करती मिली, जो कहीं से उचित नहीं था। अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ऐलान किया है कि वे चार दिन में नर्सिंग घोटाले में घिरे मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ एक और घोटाला सामने लाएंगे।

सिंघार ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और भोपाल के विधायकों की मौजूदगी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रार की नियुक्तियां विश्वास सारंग के कार्यकाल में हुई। अपात्र लोगों को रजिस्ट्रार बनाया। सारंग का इस्तीफा होना चाहिए। वे महिलाओं को आगे कर रहे हैं। मैं चार दिन के भीतर सारंग का एक और बड़ा घोटाला सामने लाऊंगा। वे तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सीएम मोहन यादव या तो सारंग से डरते हैं या सारंग उन पर भारी पड़ रहे हैं इसलिए वे कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। हम सारंग के खिलाफ कार्रवाई होने तक लड़ाई जारी रखेंगे।

सारंग का इस्तीफा नहीं होने तक आंदोलन करेंगे : जीतू पटवारी

पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पुलिस बीजेपी की कार्यकर्ता बन गई है। प्रशासन संविधान से नहीं, बीजेपी के संविधान से चल रहा है। थाने के अंदर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बिठा दिया। जब तक विश्वास सारंग का इस्तीफा नहीं होगा तब तक कांग्रेस पार्टी सदन से सड़क तक आंदोलन करती रहेगी।

शिवराज को खुरचन मिली तो मलाई किसने खाई : दिग्विजय

आज प्रदर्शन में शामिल दिग्विजय सिंह ने कहा कि व्यापम से लेकर अब तक हो रहे घोटाले की मानसिकता और तरीका उस व्यक्ति का है, जो यहां मुख्यमंत्री रहा। अब केंद्र में मंत्री है। ये कहते हैं कि हमको तो खुरचन मिल जाती थी, मलाई ऊपर जाती थी। शिवराज सिंह को खुरचन मिली तो मलाई किसने खाई।

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फेंके कटआउट
अशोका गार्डन इलाके में एक-दूसरे के सामने डटे बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने एक-दूसरे पर कटआउट भी फेंके।

img 20240718 2317453525873845052104199



Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles