Congress: चार चुनावी राज्यों के लिए किया स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव वाले चार राज्यों हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को  बनाया गया है। जबकि मणिकम टैगोर, जिग्नेश मेवाणी और श्रीनिवास बीवी को इसका सदस्य बनाया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सप्तगिरी शंकर उलाका, मंसूर अली खान और सिरिवेल्ला प्रसाद को सदस्य गया है।

झारखंड और जम्मू कश्मीर के ये बने चेयरमैन
इसी तरह झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जो स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है उसमें गिरीश चोडनकर को चेयरमैन बनाया है। उनके साथ पूनम पासवान और प्रकाश जोशी को कमेटी का मेंबर बनाया है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। उनके अलावा इस कमेटी में एंटो एंटनी और सचिन राव को मेंबर बनाया गया है।

Exit mobile version