World Bank: MP के IAS निकुंज कुमार श्रीवास्तव बने वर्ल्ड बैंक के ED के वरिष्ठ सलाहकार, केंद्र के 6 अधिकारियों की विदेश में नियुक्ति

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज मध्य प्रदेश कैडर के 1998 बैच के IAS अधिकारी निकुंज कुमार श्रीवास्तव को वॉशिंगटन डीसी यूएसए में वर्ल्ड बैंक का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया है। इस पद को अपग्रेड करके एडिशनल सेक्रेटरी रैंक का बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति 3 वर्ष के लिए की गई है।

भारत सरकार ने आज अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट के अनुमोदन के पश्चात आदेश जारी कर दिए हैं।
इस आदेश के तहत 1995 बैच के आशुतोष जिंदल को वॉशिंगटन डीसी में इकोनामिक विंग भारत एंबेसी में मिनिस्टर इकोनामिक नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति केंद्र सरकार में एडिशनल सेक्रेटरी स्तर की रहेगी।

2008 बैच के ऋषिकेश अरविंद मोडक को वॉशिंगटन डीसी वर्ल्ड बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। अंशिका अरोड़ा IES 2010 बैच को वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जिनेवा में काउंसलर नियुक्त किया गया है।

आशुतोष सलिल IAS 2010 बैच को ब्रुसेल्स में भारत सरकार के एंबेसी में एडवाइजर और प्रशांत चंद्रन IES 2007 बैच को ढाका में मल्टी सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनामिक कोऑपरेशन सेक्रेटेरिएट में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

img 20240703 wa00178959838768333849032
img 20240703 wa00182791103815657069102

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles