Weather: यूपी-बिहार और झारखंड में आज हीटवेव का अलर्ट

  मप्र-छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार
नई दिल्ली। देश में तेज गर्मी का असर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 3 दिन बाद सीवियर हीटवेव चलेगी।
हीटवेव के अलर्ट वाले राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी टेम्परेचर 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, इन तीन राज्यों में हीटवेव की स्थिति नहीं है।
उधर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में आज तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। आंध्र प्रदेश के नांदयाल में रविवार को सबसे ज्यादा टेम्परेचर (45.2 डिग्री) रिकॉर्ड किया गया है।
इसके अलावा राजधानी दिल्ली में फिलहाल लू चलने का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन यहां तेज गर्मी का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में आज तापमान 40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया जाएगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि एमपी, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से तापमान में कमी नहीं आएगी। आने वाले दिनों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles