UP: आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा में भीड़ से उठा युवक और फेंक कर मारा जूता

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी उत्तम सिंह निषाद के समर्थन में डौकी के सती जनसभा करने आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी बृजेश भदौरिया ने जूता फेंक दिया। इसके पहले फतेहाबाद में भी हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने काफिले को रोका था। काले झंडे दिखाकर उनकी गाड़ी पर स्याही फेंकी थी।
इससे पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया गया। आक्रोशित अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इतनी ही नहीं कार पर स्याही भी फेंक दी गई। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तकरार भी हुई। ऐसे विरोध को देख स्वामी प्रसाद मौर्य वापस लौट गए।
फतहेबाद क्षेत्र में शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। उनके आगमन की जानकारी जैसे ही अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे एकजुट हो गए। फतेहाबाद चौराहे पर स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया गया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ के नारे लगना शुरू हो गए।