सीबीआई के दो अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया गया

नई दिल्ली.  कार्मिक प्रशासन विभाग द्वारा कुछ अधिकारियों की सेवा अवधि बढ़ाने के आदेश जारी किये गये हैँ।
सीबीआई के डीआईजी मुरली राम्भा (आईपीएस: 2011: तमिलनाडु) का कार्यकाल आईपीएस कार्यकाल नीति में छूट देते हुए 08.07.2026 से 07.07.2027 तक एक वर्ष की अवधि के लिए (कुल 8 वर्ष) बढ़ा दिया गया है ।
इसी तरह सीबीआई के एसपी मनोरंजन (आईटीएस: 2011) का कार्यकाल 30.04.2026 से 29.04.2029 तक तीन साल की अवधि के लिए बढ़ा दिया गया है।
अमित संजय कदम (आईआरएस आईटी: 2011), एसपी, सीबीआई, को उनकी स्वीकृत प्रतिनियुक्ति अवधि के शेष समय के लिए यानी 01.05.2027 तक सीबीआई में डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है।
शुभेंद्र कट्टा (आईआरएस सी एंड आईटी: 2011), एसपी, सीबीआई, को उनकी स्वीकृत प्रतिनियुक्ति अवधि के शेष समय के लिए यानी 27.04.2027 तक सीबीआई में डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Exit mobile version