Maharashtra: महायुति में सियासी संकट की आहट ..? सीएम शिंदे ने उपमुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, भाजपा के नेता दिल्ली रवाना

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा के कई नेता एक समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक भी की है। हालांकि इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई है, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों के मुताबिक ये बैठक लोकसभा चुनाव में महायुति गठबंधन पार्टियों के खराब बैठक को लेकर केंद्रित थी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ अपने अधिकारिक आवास वर्षा में बैठक की है। वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बैठक से जाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कुछ देर तक के लिए जारी रही।

फडणवीस ने की थी इस्तीफे की पेशकश
भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं को लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर एक समीक्षा बैठक के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा राज्य स्तर के पार्टी नेताओं के साथ इस तरह की बैठक अक्सर करती रहती है। बता दें कि हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी।

अक्टूबर में होगा विधानसभा चुनाव
इस दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वो राज्य विधानसभा चुनाव तक पार्टी के लिए पूर्णकालिक काम करना चाहते हैं। दिल्ली की बैठक में इस पर भी चर्चा की जाएगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र भाजपा इकाई का प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को इसका सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Exit mobile version