एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष बनी सीमा मुस्तफा
नई दिल्ली। वरिष्ठ महिला पत्रकार सीमा मुस्तफा को एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं. संस्था की तरफ से जारी बयान में यह जानकारी साझा की गई है.
16 अक्टूबर को डिजिटल तरीके से संपन्न हुए चुनाव नतीजे आने के बाद यह घोषणा की गई है. बयान में कहा गया कि, हार्डन्यूज के संपादक संजय कपूर महासचिव के पद पर निर्वाचित हुए हैं. कारवां मैगजीन के संपादक अनंत नाथ को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया है।
द सिटीजन की संपादक सीमा मुस्तफा, द प्रिंट के प्रधान संपादक शेखर गुप्ता की जगह लेंगी. जबकि संजय कपूर बिजनेस स्टैंडर्ड के एडिटोरियल डायरेक्टर एके भट्टाचार्य की जगह लेंगे. वहीं, अनंत नाथ रेडिफ डॉट कॉम की कंट्रिब्यूटिंग एडिटर शीला भट्ट की जगह संभालेंगे।
बता दें कि आमतौर पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जगह इस बार सामान्य व्यवस्था को दरकिनार कर पदों के लिए चुनाव आयोजित कराए गए थे.