Maharashtra: ‘चुनाव से पहले लोगों को भड़काने की कोशिश’, उद्धव के काफिले पर हुए हमले को लेकर बोले संजय राउत

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के काफिले पर नारियल और गोबर से हमला किया गया। इस हमले पर पार्टी के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस हमले के लिए दिल्ली में बैठे अहमद साह अब्दली पर निशाना साधा। संजय राउत ने हमलावरों से कहा कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, “रात मे उद्धव टाकरे के काफिले पर हमला किया गया। आपसे ऐसा करवाया जा रहा है। दिल्ली के अहमद शाह अब्दली आपको महाराष्ट्र में इराजकता फैलाने के लिए सुपारी दे रहे हैं। आपका इस्तेमाल किया जा रहा है। आपके नेता सुपारी लेकर चुप रहते हैं, लेकिन आपको एक-दूसरे के खिलाफ लड़ाया जा रहा है। यह हमारे राज्य के लिए सही नहीं है। मैं किसी भी पार्टी का नाम नही लूंगा, लेकिन वे लोगों को भड़का रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाला है।”

उद्धव ठाकरे पर हमले के मामले में पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारी ने बताया कि जिन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है उनमें से कई कुर्ला इलाके के निवासी हैं। नोटिस देने के बाद सभी लोगों को रिहा कर दिया जाएगा। उद्धव की पार्टी के एक नेता ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों को भाजपा ने भेजा था।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles