मोदी मंत्रिमंडल में अटकलों का दौर, दो केंद्रीय मंत्री बाहर, पंजाब से जाखड़ का नाम संभावित सूची में शामिल?

नई दिल्ली। सांध्यप्ज्भ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम न होना और पार्टी महासचिव तरुण चुघ की एंट्री है। इसके साथ ही संकेत मिलने लगे हैं कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल हो सकते हैं। अटकलें ये भी हैं कि इस बार पंजाब से सुनील जाखड़ को भी मौका दिया जा सकता है।
बिट्टू के अलावा भाजपा के उम्मीदवारों की ताजा लिस्ट से मंत्री जॉर्ज कुरियन का नाम भी गायब है। वहीं, नई चुघ और हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया को राजस्थान से मौका दिया गया है। पार्टी को अभी कर्नाटक के लिए उम्मीदवार तय करना है और झारखंड में चुनाव लडऩे का फैसला करना है। राज्यसभा की 24 और तीन उपचुनाव वाली सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख आठ जून है।
बिट्टू का नाम नहीं होने के बाद अटकलें तेज हो गईं हैं कि पंजाब कोटे से सरकार में मंत्री कौन होगा। ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, चुघ के अलावा भाजपा के पूर्व पंजाब प्रमुख सुनील जाखड़ के नाम की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। हालांकि, इसे लेकर पार्टी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है। वहीं, नेता की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं है।
फिलहाल, जाखड़ का नाम भाजपा उम्मीदवारों में शामिल नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र बताते हैं कि उम्मीदवारों की सूची में नहीं होने के बाद भी जाखड़ के मंत्री पद की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।
हाल ही में भाजपा ने राज्य में सरदार केवल सिंह ढिल्लों को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सिख नेता को कमान सौंपे के बाद पार्टी हिंदू चेहरे को कैबिनेट में लाकर संतुलन बनाने की कोशिश कर सकती है। अब इस प्रक्रिया में चुघ और जाखड़ दोनों ही फिट बैठते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भाजपा पंजाब से दलित या ओबीसी को भी शामिल कर सकती है।
2 मंत्रियों का क्या होगा
रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने अपनी सुनिश्चित जीत वाली 11 में से 10 के लिए और तय जीत वाले एक उपचुनाव के लिए उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इस समय कार्यकाल पूरा कर रहे दो केंद्रीय मंत्रियों जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट नहीं दिया गया है। बिट्टू पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और अब वहीं काम करेंगे, जबकि कुरियन संगठन में आ सकते हैं।
कब होगा कैबिनेट फेरबदल
फिलहाल, कैबिनेट में फेरदबदल को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए या भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन राज्यसभा चुनावों ने इसे लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। वहीं, भाजपा कई मंत्रियों को संगठन स्तर की जिम्मेदारियां दे चुकी है।

Exit mobile version