बेंगलुरू। सांंध्यप्रकाश। कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार बनने के तीन दिन के भीतर पैदा हुआ पहला बड़ा राजनीतिक संकट फिलहाल टल गया है। मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे की घोषणा के बाद मचे सियासी घमासान को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने देर रात हुई लंबी बैठक के बाद शांत कर दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह परिवार का मामला था और अब सब कुछ सुलझा लिया गया है। विभागों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे रामलिंगा रेड्डी ने भी संकेत दिए कि विवाद खत्म हो चुका है। इस पूरे घटनाक्रम ने कर्नाटक कांग्रेस के भीतर की खींचतान को जरूर उजागर कर दिया।कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार बनने के तीन दिन के भीतर पैदा हुआ पहला बड़ा राजनीतिक संकट फिलहाल टल गया है। मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे की घोषणा के बाद मचे सियासी घमासान को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने देर रात हुई लंबी बैठक के बाद शांत कर दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह परिवार का मामला था और अब सब कुछ सुलझा लिया गया है। विभागों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे रामलिंगा रेड्डी ने भी संकेत दिए कि विवाद खत्म हो चुका है। इस पूरे घटनाक्रम ने कर्नाटक कांग्रेस के भीतर की खींचतान को जरूर उजागर कर दिया।
मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शुक्रवार देर रात जयनगर स्थित एक निजी होटल पहुंचे, जहां उन्होंने करीब ढाई घंटे तक रामलिंगा रेड्डी से बातचीत की। बैठक देर रात से लेकर शनिवार तडक़े तक चली। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और रेड्डी के करीबी लोग भी शामिल रहे। बैठक के बाद शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि यह परिवार का मामला था और अब सब कुछ ठीक हो गया है। उन्होंने कहा कि विभागों के बंटवारे में गलतफहमी हुई थी, जिसे बातचीत से सुलझा लिया गया है। शिवकुमार ने भरोसा जताया कि सरकार एकजुट होकर आगे बढ़ेगी।
शिवकुमार और रेड्डी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि वह और रामलिंगा रेड्डी 1980 से दोस्त हैं और दोनों के बीच मजबूत राजनीतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं को सम्मान और अवसर दिया गया है तथा आगे भी सब कुछ संतुलित तरीके से चलाया जाएगा। वहीं रामलिंगा रेड्डी ने भी विवाद खत्म होने के संकेत दिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस्तीफा वापस लेंगे, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, वही सही है और सब कुछ सुलझ गया है। इससे साफ संकेत मिला कि कांग्रेस नेतृत्व ने फिलहाल संकट को टाल दिया है।
कर्नाटक में रामलिंगा रेड्डी इस्तीफा विवाद सुलझा, शिवकुमार ने कहा – सब कुछ ठीक हो गया है
