Rashtrapati Bhawan: मोदी कैबिनेट के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का हुआ आयोजन

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच जून को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 17वीं लोकसभा के निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया गया। विदाई रात्रिभोज में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल हुए।
राष्ट्रपति भवन ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया।

यह रात्रिभोज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। वहीं, राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनसे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक अपनी भूमिका में बने रहने का अनुरोध किया।

Exit mobile version