Ram Mandir: पहली ही बारिश में पानी टपकने लगा, मुख्य पुजारी का बड़ा दावा

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर बड़ा बयान दिया है, साथ ही उन्होंने राम मंदिर को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है. उन्होंने पहली ही बारिश में छत चूने की बात कही है।
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर के निर्माण कार्य पर बोलते हुए कहा कि जुलाई 2025 काम का पूरा होना असंभव है, लेकिन अगर ऐसा कहा जा रहा है तो मान लेता हूं. साथ ही राम मंदिर में हुए निर्माण पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जहां रामलला विराजमान है, वहां पहली ही बारिश में पानी चूने लगा है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

2025 तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण कार्य?
राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राम मंदिर को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ये 2024 है एक साल बाद 2025 है, एक ही वर्ष में मंदिर का कार्य निर्माण पूरा होना असंभव है. इसके आगे उन्होंने कहा कि जहां, रामलला विराजमान हैं, वहां पहली ही बारिश में पानी चूने लगा है, साथ ही बाकी जगहों पर भी पानी चूने लगा है. उन्होंने इसकी जांच की मांग की है.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles