Porsche Accident Case: NCP विधायक ने पुलिस से करवाई ‘शहजादे’ की खातिरदारी? अजित पवार ने दिया जवाब

पुणे। पोर्शे एक्सडिटेंड केस में पुणे के विधायक सुनील टिंगरे का नाम भी जोड़ा जा रहा है. हालांकि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने टिंगरे पर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. टिंगरे अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से जुड़े हैं. वह पुणे की वडगांव शेरी सीट से विधायक हैं।

बता दें कि पुणे में एक नाबालिग आरोपी ने शराब के नशे में अपने तेज रफ्तार पोर्शे कार से एक बाइक को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दो सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की मौत हो गई थी. पहले यह आरोप लगाया गया था कि टिंगरे ने हादसे के बाद पुलिस को फोन करके आरोपी के साथ अच्छा सुलूक करने को कहा था।

इस मामले में टिंगरे का नाम आने के बारे में पूछे जाने पर अजित पवार ने कहा, ‘सुनील टिंगरे उस क्षेत्र के विधायक हैं, जहां यह घटना घटी थी. जब भी ऐसी घटनाएं घटती हैं तो स्थानीय विधायक घटनास्थल पर जाते हैं. क्या सुनील टिंगरे ने मामले को दबाने की कोशिश की? उनके खिलाफ आरोप बेबुनियाद हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इस घटना के बाद पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को फोन किया था, तब पवार ने कहा, ‘मैं तो अक्सर कई मसलों को लेकर पुलिस कमिश्नर को कॉल करता हूं, लेकिन मैंने इस मामले में उन्हें एक भी कॉल नहीं की।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles