Politics: ‘यह राष्ट्रपति का अपमान’, आडवाणी को भारत रत्न मिलने के दौरान PM मोदी के खड़े न होने पर बिफरी कांग्रेस

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में आडवाणी के आवास पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस बीच, कांग्रेस ने रविवार को पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है।

img 20240331 2328511730149558598288143
Politics: 'यह राष्ट्रपति का अपमान', आडवाणी को भारत रत्न मिलने के दौरान PM मोदी के खड़े न होने पर बिफरी कांग्रेस 3

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा अपने आवास पर आडवाणी को भारत रत्न प्रदान करते हुए तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पीएम मोदी कुर्सियों पर बैठ हैं, जबकि राष्ट्रपति मुर्मू खड़े होकर भाजपा नेता को प्रशस्ति पत्र सौंप रही हैं।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति का किया अपमान- जयराम रमेश
जयराम रमेश ने तस्वीरों के साथ अपने पोस्ट में कहा कि हमारे राष्ट्रपति का अपमान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निश्चित रूप से खड़ा होना चाहिए था। वहीं रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में बोलते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रपति के सम्मान में भी खड़े नहीं हुए और आरोप लगाया कि भाजपा को संविधान में कोई विश्वास नहीं है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles