Politics: शेर बच्चा पैदा किया है…’, जब सोनिया गांधी से बोलीं के एल शर्मा की पत्नी, मिला ये जवाब

नई दिल्ली। अमेठी से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा ने हाल ही में दिल्ली में गांधी परिवार से मुलाकात की. के एल शर्मा ने अपनी पत्नी की भी मुलाकात गांधी परिवार से करवाई उनकी पत्नी ने सोनिया गांधी से कहा कि उन्होंने एक शेर को जन्म दिया है।

कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद के एल शर्मा और उनकी पत्नी सोनिया गांधी से मिलने आए हैं और यहां पर उनकी पत्नी ने कहा कि आपने एक शेर को जन्म दिया है और इसी की प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हां, क्योंकि मैं शेरनी हूं. ये वीडियो एक्स ही नहीं तमाम सोशल मीडिया साइटों पर गजब ट्रेंड कर रहा है।

गांधी परिवार से की मुलाकात
कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि कांग्रेस का अमेठी-रायबरेली से अटूट नाता रहा है. ये रिश्ता हमेशा से सेवा के साथ समर्पण का रहा. किशोरी लाल अमेठी की जनता के सुख-दुख में 40 वर्षों से ज़्यादा से खड़े रहे हैं. अब जनता ने उन्हें अपना सांसद चुनकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. ऐतिहासिक जीत के बाद किशोरी जी ने परिवार संग, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की.

इतने मिले थे वोट
बता दें कि 4 जून को जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो किशोरी लाल शर्मा ने उत्तर प्रदेश में नेहरू-गांधी परिवार के गढ़ अमेठी से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को 1.67 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के अनुसार, स्मृति ईरानी को 3,72,032 वोट मिले, जबकि शर्मा को 5,39,228 वोट मिले. तो वहीं बसपा उम्मीदवार को 34,534 वोट मिले।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles