PMO : मोदी के निजी सचिव हार्दिक शाह संयुक्त सचिव स्तर पर पदोन्नत

नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा में गुजरात कैडर के 2010 बैच के ढ्ढ्रस् अधिकारी हार्दिक सतीशचंद्र शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में संयुक्त सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है। यह प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के भीतर उनकी भूमिका में एक महत्वपूर्ण प्रगति को रेखांकित करता है।
वे पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में कार्यरत हैं, पहले उप सचिव के पद पर और बाद में निदेशक के समकक्ष स्तर पर। अभी भी वे प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव के रूप में ही कार्य करते रहेंगे ही हैं लेकिन नवीनतम आदेश संयुक्त सचिव के पद पर उनकी पदोन्नति को औपचारिक रूप देता है।
बता दे कि हार्दिक सतीशचंद्र शाह गुजरात कैडर से हैं और उन्हें 2010 बैच में गैर एससीएस श्रेणी के तहत आईएएस में शामिल किया गया था। 3 जुलाई, 1973 को जन्मे हार्दिक की पर्यावरण विज्ञान और कानून में मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि है, उन्होंने पर्यावरण विज्ञान में एमईे और रुरु.क्च./क्चरु की डिग्री प्राप्त की है।
आईएएस में शामिल होने से पहले, शाह ने गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में काम किया और पर्यावरण नियमों के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की। ??बाद में उन्होंने गुजरात में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव और वन एवं पर्यावरण विभाग में वरिष्ठ पद शामिल हैं। उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जनवरी 2017 में शुरू हुई, जब उन्हें पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में मंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
सितंबर 2019 में, शाह प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में शामिल हुए। अगस्त 2020 तक, उन्हें उप सचिव स्तर पर प्रधानमंत्री के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। इसके बाद जून 2024 में उन्हें निदेशक के समकक्ष पद पर पदोन्नत किया गया और वे उसी भूमिका में बने रहे। पदोन्नति के बाद इस नवीनतम नियुक्ति से उनका पद संयुक्त सचिव के स्तर तक पहुंच गया है, और उनका कार्यकाल 31 मई, 2029 तक सह-समाप्ति के आधार पर रहेगा।

Exit mobile version