NTA: महानिदेशक सुबोध कुमार को हटाया गया, IAS प्रदीप सिंह खरोला होंगे NTA के नए डीजी
नई दिल्ली। Neet और यूजीसी नेट मामलों के चलते भारत सरकार ने NTA के महानिदेशक सुबोध कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
प्रदीप सिंह खरोला, जो कि 1985 बैच के कर्नाटक कैडर के IAS अधिकारी हैं, इससे पहले विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। खरोला ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में भी कार्य किया है और अपनी कार्यक्षमता व नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं।
NTA, जो देशभर में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का संचालन करती है, उसके कार्य में उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। प्रदीप सिंह खरोला की नियुक्ति से यह उम्मीद की जा रही है कि वे NTA के संचालन में और भी सुधार लाएंगे और परीक्षाओं की निष्पक्षता और पारदर्शिता को और सुदृढ़ करेंगे।
सुबोध कुमार, जिन्हें अब उनके पद से हटा दिया गया है, ने अपने कार्यकाल में NTA को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाने के लिए कई पहल की थीं। हालांकि, उनके कार्यकाल के अंत में पेपर लीक विवाद उत्पन्न हुए थे, जिसके कारण उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया गया।