नितिन गडकरी ने लगाई लगाई एनएचएआई अधिकारियों को फटकार, पूछा- हाईवे सही नहीं तो टोल क्यों

नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बायोकॉन कंपनी की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एनएच-44 बेंगलुरु-होसुर हाईवे की की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एनएचएआई के संबंधित अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें कड़ी फटकार लगाई।

सूत्रों का कहना है कि मीटिंग में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एनएचएआई अधिकारियों को साफतौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 30 अप्रैल तक इस एनएच-44 हाईवे की खस्ता हाल को सही दुरूस्त नहीं किया तो हाईवे बनाने वाली कंपनी समेत एनएचएआई के भी सभी संबंधित अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि किरण मजूमदार की शिकायत को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेहद गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को यह भी कहा कि जब हाईवे पर गड्ढे और अन्य समस्या है तो फिर टोल क्यों लिया जा रहा है? लोगों से टोल अच्छी रोड और सुविधाओं का ही तो लिया जाता है। ऐसे में अगर हाईवे पर गड्ढे होंगे और वह कहीं से धंसा होगा तो फिर टोल किस बात का। एनएच-44 बेंगलुरु-होसुर हाईवे को आईटी कॉरिडोर के रूप में भी जाना जाता है। जिसमें कॉरपोरेट जगत का काफी आना-जाना लगा रहता है। लेकिन पिछले काफी समय से इस हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई जगह तो रोड धंस भी गई है। मूलभूत सुविधाओं में भी समस्या हो रही है।

किसने की शिकायत
ऐसे में इस हाईवे का इस्तेमाल करने वाले लोग खासतौर से रात के वक्त लोगों को इसका इस्तेमाल करने में बड़ी परेशानी सामने आ रही है। इन समस्याओं से कई बार एक्सीडेंट तक होने का खतरा रहता है। इन तमाम आशंकाओं को देखते हुए बायोकॉन लिमिटेड कंपनी की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शाॅ ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को की। जिसके बाद इस पर यह एक्शन लिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कंपनी को दी टाइमलाइन
सूत्रों का कहना है कि नितिन गडकरी ने एनएचएआई और इस हाईवे को बनाने वाली कंपनी को साफतौर पर बोल दिया है कि 30 अप्रैल तक इस हाईवे पर जहां-जहां भी समस्या है। उसे एकदम से दुरूस्त कर दिया जाए। इस हाईवे को वर्ल्ड क्लास बनाया जाए। हाईवे पर लगी लाइटें और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी तरह की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Exit mobile version