New Governor: राधाकृष्णन बने महाराष्ट्र के नए गवर्नर, कटारियो को मिली पंजाब की कमान, एमपी से किसी का नंबर नहीं लगा..

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड समेत कई राज्यों के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल की नई नियुक्ति की है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रेसीडेंट ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है जो फिलहाल असम के राज्यपाल हैं।

राज्य की सभी उनतीस लोकसभा सीटों पर जीत दिलाने वाले मध्य प्रदेश के हिस्से में एक भी पद नही आया। कांग्रेस से बीजेपी में आए एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के सहयोगी दावा कर रहे थे कि भाई साहब को राज्यपाल बनाने का आश्वासन दिया गया है। राज्यसभा भी जा सके हैं। अब राज्यपालों की नियुक्ति हो चुकी है, इसमें उनका नंबर नही लगा और ना ही प्रदेश के अन्य किसी वरिष्ठ बीजेपी नेता का नाम शामिल किया गया।

ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम की जिम्मेदारी
कल रात जारी आदेश के अनुसार सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब असम के नए राज्यपाल होंगे। उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। वह फिलहाल झारखंड के राज्यपाल हैं। उनके पास तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार भी है।

संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल
संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का और जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बाग्डे को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सी.एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

इन राज्यों को मिले नए गवर्नर
हरिभाऊ किशन राव बागडे – राजस्थान
जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना
संतोष कुमार गंगवार – झारखंड
सीपी राधा कृष्णनन – महाराष्ट्र
लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम और मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार
गुलाब चंद कटारिया – पंजाब
रमन डेका – छत्तीसगढ़
सीएच विजयशंकर – मेघालय
ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम
के. कैलाशनाथन – पुडुचेरी के उपराज्यपाल

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles