Neet paper leak: तेजस्वी ने तोड़ी चुप्पी, सरकार मेरे पीएस से पूछताछ कर ले…!

पटना।नीट पेपर लीक मामले में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा द्वारा  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पर्सनल सेक्रेटरी प्रीतम पर लगाए आरोप  पर तेजस्वी यादव ने जोरदार पलटवार किया है।तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि सरकार को कोई शंका है तो मेरे आप्त सचिव (पीएस) को बुला करके पूछताछ कर ले। जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई करें। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि इन लोगों से नहीं हो रहा है तो मैं मुख्यमंत्री को बोल देता हूं जो भी दोषी हैं उनको गिरफ्तार करें।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो इंजीनियर गिरफ्तार हुआ है वह बेनिफिशियरी हो सकता है, लेकिन मास्टरमाइंड अमित आनंद है। मास्टरमाइंड नितेश कुमार है। हम लोगों ने फोटो भी साझा कर दी है। वहीं उप मुख्यमंत्री सिन्हा के बयान पर कहा कि उन्हें कोई ज्ञान नहीं है और आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी तो उनको कुछ ब्रीफ करते नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती के जो आरोपी थे वह बिना जेल गए बाहर बाहर रहकर बेल भी ले ली। हमे सब जानकारी है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पूरे मामले को डायवर्ट किया जा रहा है। हमसे जोड़ा जा रहा है हम तो स्पष्ट तौर पर बोलते हैं कि जिनको जो जांच करनी है कर ले।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं तब से बिहार में पुल गिर रहा है और कुछ ना कुछ हो रहा है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री हर मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।

क्या था विजय सिन्हा का आरोप
दरअसल, विजय सिन्हा ने कहा था तेजस्वी यादव के पीएस के कहने पर सरकारी गेस्ट हाउस बुक किया गया था। विजय सिन्हा के बयान के बाद ही बिहार में सियासी भूचाल आ गया। आरजेडी, भाजपा पर पूरी तरह से हमलावर हो गई।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles