MP संबित पात्रा ने कहा भगवान जगन्नाथ मोदी के भक्त… विपक्ष हमलावर, पात्रा मांग रहे माफी

नई दिल्ली/ भोपाल। ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार संबित पात्रा ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में भगवान जगन्नाथ को मोदी का भक्त बता दिया। ओडिया भाषा में दिए इंटरव्यू में पात्रा ने कहा- भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। संबित पात्रा के इस बयान पर कांग्रेस हमलावर है।

विपक्षी नेताओं ने खोला मोर्चा

राहुल गांधी ने इस बयान की आलोचना करते हुए लिखा, “जब प्रधानमंत्री खुद को बादशाह और दरबारी उन्हें भगवान मानने लगें तो समझ लीजिए कि पाप की लंका का पतन निकट है। करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार मुट्ठीभर भाजपाइयों को किसने दिया? यही अहंकार उनके विनाश का कारण बन रहा है।”
काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सत्ता के नशे में चूर भाजपा भारत के लोगों की तो बात ही छोड़िए, हमारे देवताओं को भी नहीं बख्शेगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा,  दिल्ली के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि संबित पात्रा की टिप्पणी भाजपा नेताओं के “अहंकार” को दर्शाती है।


ये बचान अचानक नहीं आया, ये टेस्ट ड्राइव थी जो फेल हो गई- पटवारी
संबित पात्रा के बयान पर जीतू पटवारी ने ट्वीट कर लिखा- ‘महान’ भाजपा में एक नेता हैं। इनका नाम है – संबित पात्रा। इन्होंने X पर क्षमायाचना करते हुए लिखा है -“आज महाप्रभु जगन्नाथ को लेकर मुझसे जो भूल हुई है, उसको लेकर मेरा मन दुखी है। मैं जगन्नाथ जी के चरणों में शीश झुकाकर माफी मांगता हूं। मैं अपनी गलती को सुधारने और पश्चाताप के लिए अगले 3 दिन उपवास करूंगा।”
अब यह भी समझिए, इस महान माफीनामे को किस गलती के लिए लिखा गया है? ऐसा क्या हो गया कि बीजेपी की तरफ से टीवी डिबेट में झूठा ज्ञान परोसने वाले महाज्ञानी से महान गलती हो गई। ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और अंधभक्तों के इस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि, “भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भक्त हैं।” संबित का यह बयान 20 मई को तब जनता के सामने आया, जब पात्रा के प्रभु मोदी जी, उसी के समर्थन में रोड शो करने खुद पुरी पहुंचे थे।

पटवारी ने आगे लिखा- देशवासियों, यह सोचा-समझा और बोला-बताया गया बयान अचानक नहीं आया था। यह एक तरह से टेस्ट ड्राइव थी। जो असफल हो गई। मीडिया, सोशल मीडिया में देश की जनता ने जैसे ही BJP को धिक्कारा, डरे हुए अंधभक्त ने तत्काल माफी मांग ली।

संबित पात्रा ने क्या कहा था?
भाजपा नेता संबित पात्रा ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, “आज पुरी में नरेंद्र मोदी जी के रोड शो की भारी सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं। हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी श्री जगन्नाथ महाप्रभु के एक उत्साही भक्त हैं। एक बाइट्स के दौरान गलती से। उन इसका उच्चारण बिल्कुल विपरीत है। मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं। किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं। हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है।”

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles