Modi cabinet: राजनाथ, गडकरी, चिराग, जयंत, कुमारस्वामी, सिंधिया… संभावित मंत्रियों के पास आने लगे फोन
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बीजेपी नेता पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेडीएस नेता कुमारस्वामी, HAM केजीतन राम मांझी, RLD नेता जयंत चौधरी, एलजेपी (आर) के चीफ चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को बताया गया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी हैं।जिनके पास फोन पहुंचे हैं, उन्हें अभी साढ़े ग्यारह बजे मोदी ने चाय पर बुलाया है।
बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी LJPR ने बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांचों पर जीत हासिल की थी. चिराग खुद हाजीपुर से चुनाव जीते थे. वहीं नितिन गडकरी एक बार फिर नागपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. गडकरी लगातार दो बार से मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं. वहीं जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर राज्यसभा से सदस्य हैं।
अभी तक आ चुके हैं इन सांसदों के पास फोन
राजनाथ सिंह बीजेपी
नितिन गडकरी बीजेपी
पीयूष गोयल बीजेपी
ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी
जीतनराम मांझी हम
कुमारस्वामी जेडीएस
रामनाथ ठाकुर जेडीयू
अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस)
जयंत चौधरी आरएलडी
मोहन नायडू टीडीपी
पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी टीडीपी
अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से अनुप्रिया पटेल अपनी ही सीट जीत सकी थी. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के खाते में एनडीए से एक ही सीट गई थी और इस सीट (गया) से वह खुद चुनाव लड़े और जीतक संसद पहुंचे हैं. जयंत चौधरी की पार्टी को सीटें मिली थीं और दोनों ही सीटों पर उनकी पार्टी विजयी रही. जयंत चौधरी खुद राज्यसभा सांसद हैं।
टीडीपी कोटे से ये सांसद बनेंगे मंत्री
टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है. टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने X पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी पार्टी को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है. तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू टीडीपी कोटे से नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे.
शपथ से पहले मंत्री परिषद के सदस्यों से मिलेंगे मोदी
नरेंद्र मोदी शपथग्रहण समारोह से पहले नए मंत्रीपरिषद के सदस्यों के साथ अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जब प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण चल रहा होगा, उस वक्त राजधानी दिल्ली और राष्ट्रपति भवन के आसपास सुरक्षा का अभेद्य चक्र बना होगा।
ये चेहरे कैबिनेट में हो सकते हैं शामिल
बीजेपी-
राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, डॉ महेश शर्मा, अनिल बलूनी, राधा मोहन दास अग्रवाल, एसपी सिंह बघेल, अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया, गिरीराज सिंह, नित्यानंद राय, अर्जुनराम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, रूड़ी, वीडी शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक, कुलस्ते, रामवीर सिंह विधूड़ी, कमलजीत सहरावत, स्मृति ईरानी, मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत, भूपेन्द्र यादव, डॉ जितेन्द्र सिंह, वैजयंत पांडा, अपराजिता सारंगी, शांतनु ठाकुर, गांगुली, सुरेश गोपी, विप्लव देब, सर्वानंद सोनेवाल, हरदीप पुरी, विजयपाल तोमर, तापिर गांव, संजय बंडी/ जी किशन रेड्डी, प्रह्लाद जोशी, शोभा करंदजले, पीसी मोहन, नारायण राणे, श्रीपद नाइक, डॉ भोला सिंह, अनूप बाल्मिकी
सहयोगी- जयंत चौधरी, संजय झा, देवेश चंद ठाकुर, रविन्द्रन, चिराग पासवान, कुमार स्वामी, राम मोहन नायडू, प्रफुल्ल पटेल,चंद्र प्रकाश चौधरी, अनुप्रिया पटेल





