Modi Cabinet: नरेंद्र मोदी ने शपथ से पहले संभावित मंत्रियों को दी ‘टी पार्टी’, नहीं दिखे अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी आज (9 जून को) तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उनके साथ मंत्री भी शपथ लेंगे. रविवार को शपथ से ठीक पहले मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर एक बैठक बुलाई. बताया जा रहा है कि इस बैठक में उन्हीं नेताओं को बुलाया गया था, जो मोदी कैबिनेट 3.O में मंत्री बनेंगे।

मोदी की बैठक में दो बड़े चेहरे अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी नजर नहीं आए. दोनों के पास पिछली सरकार अहम जिम्मेदारियां थीं. पिछली सरकार में अनुराग ठाकुर सूचना एवं प्रसारण मंत्री हुआ करते थे. तो स्मृति ईरानी के पास कपड़ा मंत्रालय और अल्पसंख्यक मामलों का विभाग था।

img 20240609 1651439922607585360986

ईरानी की अमेठी से हार
स्मृति ईरानी को इस बार लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से हार का सामना करना पड़ा. ईरानी को कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने करीबन डेढ़ लाख के मार्जिन से हराया. पिछली बार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराकर इतिहास रच दिया था।

अनुराग ठाकुर की पांचवीं जीत
दूसरी तरफ अनुराग ठाकुर इस बार फिर सांसद बने हैं. उन्होंने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की. कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा को करीब 182000 से ज्यादा के मार्जिन से हराकर रिकॉर्ड बनाया.

और किस बदलाव की चर्चा?
नरेंद्र मोदी ने शपथ से पहले जो बैठक बुलाई, उसमें कई बदलाव भी दिखे. अमूमन राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी जैसे नेता प्रधानमंत्री की मीटिंग में वरिष्ठ होने के नाते सबसे अगली कतार में बैठे नजर आते हैं.  इस बार मीटिंग में शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान जैसे नेता भी सबसे आगे की लाइन में बैठे नजर आए।

सियासी गलियारों में मोदी की मीटिंग में फ्रंट रो में बदलाव के कई मायने निकाले जा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान के प्रमोशन का संकेत है. एक कयास यह भी है कि आगे बैठे नेताओं में से किसी को गृह, रक्षा और वित्त जैसे भारी-भरकम पोर्टफोलियो मिलेंगे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles