Loksabha: राहुल बोले- सरकार NEET पर चर्चा नहीं चाहती:एग्जाम कैंसिल करने के खिलाफ 5 कैंडिडेट्स सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कहा- ये मौलिक अधिकारों का उल्लंघन

नई दिल्ली। संसद सत्र के छठे दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने NEET में धांधली को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा- NEET एक कॉमर्शियल पेपर है। NEET में एक स्‍टूडेंट टॉपर हो सकता है, लेकिन अगर उसके पास पैसा नहीं है तो वो मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकता। हमने कहा कि एक दिन के डिस्कशन की मांग की। सरकार कहती है नहीं डिस्‍कशन नहीं होगा।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट में NEET UG के रीएग्जाम के खिलाफ 5 कैंडिडेट्स ने याचिका दायर की है। इन कैंडिडेट्स ने 5 मई को हुए ओरिजिनल एग्जाम को कैंसिल करने की बजाय देश के सभी कैंडिडेट्स की OMR शीट का रिइवैल्यूएशन किए जाने की अपील की है।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि मनमाने ढंग से परीक्षा रद्द कर देना उनके मौलिक अधिकारों – आर्टिकल 14, 19 (समानता का अधिकार), आर्टिकल 21 (जीने का अधिकार, व्यक्तिगत स्वतंत्रता) का हनन है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles