Loksabha Election: अबकी बार… सहयोगियों के भरोसे रहेगी BJP सरकार…!

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर गया है और बड़ी बढ़त बना ली है, लेकिन बीजेपी खुद के दाम पर बहुमत का आंकड़ा छूती नही दिख रही है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक भी उलटफेर की उम्मीद कर रहा है. अब तक इंडिया ब्लॉक 220 से ज्यादा सीटों पर आगे है. विपक्ष ने दावा किया है कि वो 295 सीटें जीतेगा।

रुझानों में गौर करने वाली बात यह है कि बीजेपी अकेले अपने दम पर 272 का बहुमत का आंकड़ा पार करने में असमर्थ दिख रही है. भाजपा को अपने सहयोगी TDP, JDU जैसे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा. ऐसे में भाजपा के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह अपने सहयोगियों को न सिर्फ साथ रखे, बल्कि उन्हें साधे भी रहे.
वहीं दूसरी ओर INDIA ब्लॉक को बहुमत के नजदीक पहुंचता देख गठबंधन के बड़े नेता सक्रिय हो गए हैं. इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति के भीष्म पितामह माने जाने वाले शरद पवार के टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से संपर्क में आने की बात सामने आ रही थी. लेकिन पवार ने इससे इंकार किया है। पवार ने बताया कि  कल INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक है जिसमें फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या करना है।

पीएम मोदी जहां वाराणसी से डेढ़  लाख से ज्यादा बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ थे. राहुल दोनों सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हैं. वे रायबरेली में 3 लाख 88 हजार वोटों से आगे हैं. जबकि वायनाड में राहुल CPI उम्मीदवार एनी राजा से 361394 से आगे चल रहे हैं.

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles