Loksabha Election: राहुल गांधी ने चुरुआ हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया,  फिर निकले मतदान केंद्रों के भ्रमण पर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में यूपी में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। रायबरेली सीट पर भी आज ही मतदान हो रहा है। इस सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रत्याशी हैं।
सोमवार को मतदान के दिन राहुल रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में पहुंचने पर सबसे पहले राहुल गांधी चुरुआ हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किए और फिर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।दर्शन-पूजन के बाद यहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

Exit mobile version