राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR के लिए वकीलों ने दी तहरीर

अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़ आया है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य गुरुवार को राम जन्मभूमि थाने पहुंचे।

सभी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा और व्यवस्थापक गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर (शिकायत पत्र) सौंपी।

इससे पहले फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने आज दान की कथित चोरी के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन जाने से पहले बार एसोसिएशन हॉल में एक बैठक की। शिकायत में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के नाम शामिल हैं।

Exit mobile version