MP: 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रहा इंदौर, अमित शाह ने लगाया मां के नाम पेड़…

इंदौर। इंदौर शहर अलग अलग इलाकों में कुल 11 लाख पौधे लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्यमित्र भार्गव समेत जिले के कई छोटे-बड़े भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शाह इंदौर एयरपोर्ट से पित्र पर्वत के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद गृहमंत्री शाह रेवती रेंज पहुंचे और उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया।

इंदौर में आज शंखनाद के साथ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ हो गया है। इसी अभियान के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी मां के नाम एक पौधा रोपित किया है। बता दें कि इस विशेष अभियान के तहत 24 घंटों के दौरान करीब 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई वरिष्ठ मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं।

शाह बोले- पौधों की बेटे की तरह देखभाल करें

शाह बोले- पौधे बोवना एक कार्यक्रम होता है। उसे बड़ा बनाना बड़ा कठिन होता है। अपने बेटे की तरह चिंता करना। यही वृक्ष बाद में मां की तरह आपकी चिंता करेगा। एक शहर में 51 लाख पौधे लगाना और एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाना बहुत बड़ा संकल्प है।

सीएम बोले इंदौर जो करता है अलग ही करता है

सीएम बोले इंदौर जो करता है अलग ही करता है। हमारे मालवा की विशेषता थी कि खाने-पीने का कोई कष्ट नहीं आए ऐसा प्रबंध किया है। लेकिन पेड़ों के कटने से माहौल बदला हुआ है। ग्रंथों में मूर्ति पूजा से बढ़कर पेड़ों की पूजा का वर्णन किया है। इंदौर 51 लाख तो भोपाल 40 लाख और उज्जैन 50 लाख पौधे लगा रहा है।

विजयवर्गीय बोले- पांच साल में इंदौर को ग्रीन कवरेज के मामले में पहले नंबर पर लाएंगे

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ये शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दीवाना है। तभी तो उनके एक आग्रह पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने इकट्ठा हो गया। मोदी जी के सबसे स्वच्छ शहर के सपने को साकार किया वो शहर इंदौर है। अब ग्रीन इंदौर का सपना भी साकार करेगा।

पीएम का पत्र मेरे लिए आया तो मेरी आंखों में आंसू आ गया। कार में बैठे-बैठे ही मेरी आखों में आंसू आ गए। प्रधानमंत्री जी के लिए ये पूरा शहर कृतज्ञ है। हम हर साल 51 लाख पौधे लगाएंगे। पांच साल में ग्रीन कवरेज से इसे 17वें नंबर से पहले नंबर पर ले आएंगे।

img 20240714 1556064042744954045303406

एक्टर रणदीप हुड्डा बोले- इंदौर का अभियान दुनिया को दिशा देगा

एक्टर रणदीप हुड्डा बोले- इंदौर का अभियान दुनिया को दिशा देगा। मैं अपने आपको खुशनसीब मानता हूं। एक पेड़ मां के नाम इससे ऊपर क्या हो सकता है। धरती हमारी मां है। पेड़ धरती के साथ हमारी सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं। इंदौर का अभियान दुनिया को नई दिशा देगा। पेड़ वाले बाबाजी के अभियान में हाथ बंटाएं।

img 20240714 1557125402391039121700833

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles