IAS विवेक अग्रवाल को पर्यटन सचिव का अतिरिक्त प्रभार, CBSE चेयरपर्सन प्रशांत लोखंडे MHA में अतिरिक्त सचिव बने

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्तियों और अतिरिक्त प्रभार से जुड़े कई आदेश जारी किए।विवेक अग्रवाल को पर्यटन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मध्य प्रदेश कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल, जो वर्तमान में संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं, को 3 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक पर्यटन मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था पर्यटन सचिव भुवनेश कुमार (IAS: 1995, उत्तर प्रदेश कैडर) के अवकाश पर रहने के दौरान की गई है।
प्रशांत लोखंडे गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त
AGMUT कैडर के 2001 बैच के IAS अधिकारी प्रशांत सिताराम लोखंडे, जो वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय के तहत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के अध्यक्ष हैं, को गृह मंत्रालय के गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वह CBSE चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते रहेंगे।
पूर्णेंदु किशोर बनर्जी की मूल कैडर में वापसी
भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) के 1993 बैच के अधिकारी पूर्णेंदु किशोर बनर्जी, जो उच्च शिक्षा विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, को समय से पहले उनके मूल कैडर में वापस भेज दिया गया है।

Exit mobile version