नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के रिटायर IAS तरुण कपूर पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। PM मोदी ने तरुण कपूर को तीसरी बार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एडवाइजर लगाया है। अब वह 10 जून 2027 तक इस पद पर काम करेंगे। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने वीरवार शाम इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
तरुण कपूर को सोलर मेन भी कहा जाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम किया। केंद्र की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भी तरुण कपूर की सोच का नतीजा है। बीजेपी ने सभी घरों में बिजली का बिल जीरो करने का टारगेट रखा है। योजना के तहत सभी घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं।तरुण कपूर अपने काम में दक्षता के साथ बेहद मृदुभाषी अफसर हैं। इन्होंने दूसरे नौकरशाहों की तरह लाल बत्ती कल्चर को महत्व नहीं दिया। इनसे कभी भी कोई व्यक्ति आकर आसानी से मिलकर अपना निकाल लेता है। वह कभी भी किसी तरह के विवादों में नहीं घिरे और न उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे।
नवंबर 2022 में हुए थे रिटायर
हिमाचल में साल 1987 बैच के IAS तरुण कपूर नवंबर 2022 में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से बतौर सचिव सेवानिवृत्त हुए। 2019 तक वह हिमाचल में सेवाएं दे रहे थे। तरुण कपूर जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए तो उस दौरान हिमाचल में एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) रेंक पर थे और तब फॉरेस्ट, एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पावर जैसे महत्वपूर्ण विभाग देख रहे थे।
DC शिमला-चंबा भी रहे
2019 में तरुण कपूर जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए तब उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड में सेवाएं दी। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय में बतौर सेक्रेटरी सेवाएं दी। इससे पहले वह डीसी शिमला-चंबा सहित विभिन्न विभागों का दायित्व निभा चुके थे।
शिमला से संबंध रखते हैं तरुण कपूर
तरुण कपूर पहाड़ों की रानी शिमला से संबंध रखते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी शिमला से ही हुई। उन्होंने प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम किया है। यही वजह है कि उन्हें सोलर मेन भी कहा जाता है।
IAS तरुण कपूर को तीसरी बार PMO में एडवाइजर बनाया , जून 2027 तक कार्यकाल
