भोपाल। इंडियन नेशनल कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने मंदसौर लोकसभा सीट से सांसद रह चुकीं मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया है। मीनाक्षी राहुल गांधी की करीबी मानी जाती हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को कर्नाटक से प्रत्याशी बनाया गया है। राजस्थान से नीरज दांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखण्ड से प्रणव झा को टिकट दिया गया है।
मध्य प्रदेश से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ला कार्यकाल ख़त्म होने से ये सीट खाली हुईं है। उन्होंने फिर से राज्य सभा की उम्मीदवारी से खुद इंकार किया था। पूर्व सीएम कमलनाथ जरूर राजयसभा जाने के इच्छुक थे, लेकिन हाई कमान ने मीनाक्षी को मौका दिया है।
