IAS Garima Agrawal : IIT से पढ़ाई, जर्मनी में नौकरी, UPSC क्रैक करके पहले बनीं IPS, फिर IAS…

भोपाल। खरगोन की रहने वाली 2019 बैच की आईएएस गरिमा अग्रवाल ने आईआईटी में पढ़ाई से लेकर यूपीएससी के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने तक एक लंबा सफर तय किया है।

गरिमा का जन्म एक बिजनेस फैमिली में हुआ था. वह बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार रही हैं. गरिमा अग्रवाल ने खरगोन में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई की है. उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 89% और 12वीं में 92% अंक हासिल किए थे. वह पहले इंजीनियर, फिर आईपीएस और फिर आईएएस अफसर बनीं. इसके लिए उन्होंने विदेश की नौकरी भी छोड़ दी थी. आईएएस गरिमा अग्रवाल की कहानी काफी इंस्पायरिंग है।

12वीं के बाद गरिमा अग्रवाल ने दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा यानी जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी. इसके बाद आईआईटी हैदराबाद में दाखिला लेकर बीटेक की डिग्री हासिल की थी. अपने बेहतरीन ग्रेड्स के बलबूते उन्हें जर्मनी में स्थित एक कंपनी में इंटर्नशिप मिल गई थी. लेकिन उन्होंने विदेश की नौकरी से ज्यादा मोह नहीं रखा. देशप्रेम और देशसेवा का भाव उन्हें वापिस भारत ले आया. यहां आकर गरिमा अग्रवाल ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

उन्होंने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली. यूपीएससी परीक्षा के पहले अटेंप्ट में 240वीं रैंक के साथ वह आईपीएस अफसर बन गई थीं (Garima Agrawal IPS). हालांकि वह अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट थीं. उन्हें आईएएस अफसर ही बनना था. इसलिए उन्होंने हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में आईपीएस ट्रेनिंग (IPS Training) के साथ ही अगले साल की सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी पर भी ध्यान केंद्रित रखा।

गरिमा अग्रवाल पुलिस अफसर की ट्रेनिंग के साथ ही एक बार फिर यूपीएससी प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा की तैयारी में जुटी रहीं. यूपीएससी सीएसई परीक्षा के दूसरे अटेंप्ट में 40वीं रैंक के साथ उन्हें आईएएस कैडर मिल गया. आईएएस का फुल फॉर्म इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस है. इसे हिंदी में भारतीय प्रशासनिक सेवा कहा जाता है. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा का दूसरा अटेंप्ट साल 2018 में दिया था. फिर मसूरी में स्थित LBSNAA में आईएएस ट्रेनिंग हासिल कर वह सरकारी अफसर बन गईं. आईएएस गरिमा अग्रवाल फिलहाल तेलंगाना में असिस्टेंट जिला मजिस्ट्रेट हैं ।

आईएएस गरिमा अग्रवाल की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है. गरिमा अग्रवाल के पति का नाम पल्लव टिन्ना है (Pallav Tinna). वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उन्होंने भी IIT हैदराबाद से बीटेक किया है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गरिमा और पल्लव की पहली मुलाकात शायद कॉलेज कैंपस में हुई होगी (IAS Love Story). गरिमा अग्रवाल और पल्लव टिन्ना ने धूमधाम के साथ साल 2021 में शादी रचा ली थी. गरिमा अक्सर अपने पति के साथ की कपल फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं।

img 20240513 1726294067512899919756768

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles