IAS: 2008 बैच के विकास नरवाल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में कटौती, वापस मप्र लौटेंगे

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर के 2008 बैच के ढ्ढ्रस् अधिकारी कोचीन पोर्ट अथॉरिटी के डिप्टी चेयरमैन विकास नरवाल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति अवधि में कटौती की है। उन्हें वापस अपने मूल कैडर मध्य प्रदेश में वापस भेजा जा रहा है।
डीओपीटी द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि पोर्ट्स ,शिपिंग और वॉटरवेज मंत्रालय के प्रस्ताव अनुसार यह कार्रवाई की गई है। बता दे की विकास नरवाल केंद्र सरकार में 1 जुलाई 2022 से 5 वर्ष के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे लेकिन अब उनके कार्यकाल मैं कटौती कर उन्हें वापस अपने कैडर भेजा जा रहा है। इसके पीछे क्या कारण है, इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। बता दे कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के पूर्व मध्य प्रदेश सरकार में विकास नरवाल कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे इंदौर में बिजली कंपनी के एमडी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

img 20240710 wa0003992897331774005751

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles