Weather: मध्य प्रदेश सहित 9 राज्यों में 5 दिन तक हीटवेव चलेगी

नई दिल्ली। देश में गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने 5 दिन तक दिल्ली समेत 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इनमें राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
इन राज्यों में तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को इन राज्यों के कई शहरों में तापमान 43 से 46 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा 46.9 डिग्री पहुंचा। इसके अलावा ओडिशा, झारखंड, गोवा, असम और त्रिपुरा में आज उमसभरी गर्मी का अनुमान जारी किया गया है।
उधर, दक्षिण भारत के राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 5 दिन तक तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश का दौर रहेगा। वहीं, कर्नाटक में दो दिन बाद यानी 20 मई से तेज बारिश की संभावना बनेगी।
तमिलनाडु में शुक्रवार को भी तेज बारिश हुई। इससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालत बन गए। तमिलनाडु की स्ष्ठक्रस्न टीम ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम शुक्रवार देर रात ही चेन्नई से तिरुनेलवेली पहुंच गई है। जिले के निचले इलाकों में भारी बारिश से निपटने की तैयारी कर रही है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles